सुजीत वर्मा ने दर्ज की जीत, 18 में से 11 वार्डों में भाजपा का कब्जा, डिप्टी CM अरुण साव के गढ़ में खिला कमल,
सुजीत वर्मा ने दर्ज की जीत, 18 में से 11 वार्डों में भाजपा का कब्जा, डिप्टी CM अरुण साव के गढ़ में खिला कमल,

Lormi – मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव लगातार प्रचार करते नजर आए। जिसमें भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने 2456 मतों से जीत हासिल की है। कांग्रेस के अनिल दास भी हार गए।
अरुण साव मुंगेली जिले के डिप्टी सीएम बनने के बाद लोरमी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिला है। जहां पहले नगर पंचायत चुनाव 15 वार्ड में होते थे। लेकिन इस बार कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है। यहाँ छह कांग्रेस प्रत्याशी और ग्यारह भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। जिनमें से दो पार्षद प्रत्याशी भाजपा ने मतदान से पहले निर्विरोध चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में सुजीत वर्मा की जीत से उत्साह है। भाजपा लोरमी में अपनी जीत का जश्न मना रही है।