Breaking News

कैबिनेट की बैठक आज CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता , अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा और लगेगी मुहर

कैबिनेट की बैठक आज CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता , अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा और लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और फिर प्रदेश की जनता के हित में जो भी प्रस्ताव होंगे, उन्हें मंजूरी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों, किसानों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। यह बैठक दोपहर तीन बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।

वहीं, प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा होगी। किसानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है और इसके लिए विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं।

बैठक में तबादला नीति को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारी संगठनों के बीच इसको लेकर चर्चा चल रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सरकार विभिन्न विभागों से इस पर विचार-विमर्श कर रही है ताकि सही और संतुलित निर्णय लिया जा सके।

इसके अलावा, बैठक में सरकारी कर्मचारियों के डीए वृद्धि पर भी चर्चा हो सकती है। इस पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की सहमति के बाद लिया जाएगा। प्रदेश की जनता, विशेषकर सरकारी कर्मचारी, इस बैठक से बड़े फैसलों की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button