छत्तीसगढ़

रायगढ़: कलेक्टर का गिरदावरी कार्य का निरीक्षण, शत-प्रतिशत एंट्री का निर्देश

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज तहसील रायगढ़ और पुसौर के विभिन्न ग्रामों में चल रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया

रायगढ़ : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज तहसील रायगढ़ और पुसौर के विभिन्न ग्रामों में चल रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम जोरापाली, कुसमुरा, कोड़ातराई और सुकुलभठली में गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया।

कलेक्टर गोयल ने एसएलआर, आरआई और पटवारियों को निर्देश दिए कि गिरदावरी की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों द्वारा पिछले वर्ष में लिए गए फसल और वर्तमान में लिए गए फसल की एंट्री का अवलोकन किया और अंतर फसल की भी जानकारी ली।

विसंगतियों पर नाराजगी

गिरदावरी कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोयल ने कुछ रकबों में विसंगतियां पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को भौतिक सत्यापन कर अतिशीघ्र त्रुटि सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों को किसानों के आधार और मोबाइल नंबर की एंट्री शत-प्रतिशत करने का भी निर्देश दिया।

कलेक्टर ने कहा कि मौके पर सड़क, नहर, भू-अर्जन, गैर कृषि भूमि आदि की जानकारी को भी अंकित किया जाए। उन्होंने गिरदावरी कार्य के दौरान फोटो लेने की अनिवार्यता भी जताई और धान के अलावा अन्य रकबों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, डायवर्सन खसरों पर  जीरो प्रविष्टि के निर्देश भी दिए।

इस निरीक्षण के दौरान ओआईसी भू-अभिलेख शशिकांत कुर्रे, तहसीलदार रायगढ़ शिव कुमार डनसेना, तहसीलदार पुसौर नेहा उपाध्याय, नायब तहसीलदार रायगढ़ तृप्ति चंद्राकर, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रियंका राठिया, आरआई नूतन पैकरा और अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button