छत्तीसगढ़

हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में आयोजित "मोर बूथ - मोर अभियान" सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बगिया/रायपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में आयोजित “मोर बूथ – मोर अभियान” सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे मार्गदर्शक और आदर्श हैं, जिन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद का संदेश दिया। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

सदस्यता अभियान को दिया बढ़ावा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व और ‘मोर बूथ – मोर अभियान’ के तहत सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है। यह अभियान अंत्योदय के लक्ष्य और पारदर्शी कार्य प्रणाली को प्रतिबिंबित करता है।”

मुख्यमंत्री साय ने “हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे” के संकल्प का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वे झारखंड भी जाने वाले थे, लेकिन पार्टी के निर्देशानुसार सबसे पहले अपने बूथ में 100 नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अपने गांव पहुंचे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को 50 लाख सदस्यों का लक्ष्य मिला है, और अब तक 19 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने जशपुर जिला भाजपा को 40,000 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बधाई दी और बताया कि जल्द ही इस जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button