रायपुर। 10 ए.सी. बस स्टॉप का निर्माण कर विज्ञापन प्रदर्शन का कार्य किये जाने हेतु मेसर्स ए.एस.एडवर्टाइजर्स रायपुर से 10 मई 2019 को अनुबंध संपादन किया गया है, जिसकी कंडिका 1 में उल्लेखित शर्त RMC reserves the right to increase the locations of other than above mentioned list for expansion on at any time. अनुसार 10 अतिरिक्त बस स्टॉप का निर्माण किये जाने की अनुमति प्रदान किये जाने का निवेदन अनुबंधित एजेंसी द्वारा किया गया, किन्तु उल्लेखित शर्त में कितने बस स्टॉप हेतु अनुमति प्रदान किया जाना है, इसका उल्लेख नही होने के कारण प्रकरण मेयर इन काउंसिल की बैठक में रखा गया, जिसमें 10 अतिरिक्त बस स्टॉप का निर्माण कराये जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने के उपरांत प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत प्राप्त होने वाली 100 बसों के संचालन हेतु ए.सी. बस स्टॉप की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए 10 अतिरिक्त बस स्टॉप निर्माण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाली 100 बसों के संचालन एवं संधारण कार्य हेतु डिपो निर्माण कार्य की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
Related Posts
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात
- News Excellent
- September 5, 2025
- 0
रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास […]
आजादी के बाद पहली बार क्रेडा की योजनाओं के लाभार्थी बैगा परिवारों से राष्ट्रपति ने की मुलाकात
- News Excellent
- January 27, 2025
- 0
रायपुर। पीएम जनमन योजना के तहत जिला कबीरधाम में सोलर होमलाईट के लाभार्थी हितग्राहियों को गणतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा […]
विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले ओपी चौधरी
- News Excellent
- February 24, 2025
- 0
रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिवस की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से उनके कक्ष में […]