रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहीं। जहां उनके मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रंगमंच प्रांगण में 200 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। श्रीमती राजवाड़े ने सभी वर-वधुओं को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर बधाई दी और उनके सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार को साथ लेकर चलना है, अपने माता-पिता की तरह सास-ससुर को सम्मान देना है, परेशानियों एवं अभावों में संयम से रहना है और सुख-दुख में एक-दूसरे को साथ देना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण जागरूकता आधारित पोषण संगोष्ठी पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कियों और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों का विवाह नहीं कराने की शपथ दिलाई।
Related Posts
तेज आवाज़ में डीजे बजाने वालों पर कार्यवाही, साउंड सिस्टम जब्त
- News Excellent
- September 6, 2025
- 0
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस द्वारा कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। एक कार्यवाही छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 9219 में […]
रायपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन: टाटीबंध और सोनडोंगरी में चला बुलडोजर, 18 दुकानें और 15 मकान ध्वस्त
- News Excellent
- January 3, 2026
- 0
राजधानी में अवैध कब्जों और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नगर पालिक निगम ने अपना रुख सख्त कर लिया है। शनिवार […]
अलर्ट : छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तेज़ आंधी-तूफान और बारिश के आसार
- News Excellent
- August 5, 2025
- 0
देशभर में कहीं तो उमस से लोग बेहाल हैं तो कहीं भारी बारिश (Weather News Today Update) से मुसीबत बनी हुई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में […]