तहसील कार्यालय नये पते में नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट। रायपुर अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के ही पीछे पुराना नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट हो गया है। यहां पर राजस्व से जुड़े सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहें है। एसडीएम नंदकुमार चौबे आग्रह किया है कि इस कार्यालय जुड़े पत्राचार उक्त कार्यालय के नये पतें पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए पतें पर स्थानांतरित कार्यालय में आयें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान तहसील कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो गया था। जिसके कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नये तहसील कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। नये तहसील कार्यालय का स्वीकृति मिल चुके हैं और इसका जल्द निर्माण होना है। नये तहसील कार्यालय के बनते तक उक्त कार्यालय को नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही यहां पर आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो उसका भी ध्यान रखा गया है।
Related Posts
सरकारी आदेश की अवहेलना करने वाले सचिव पर मेहरबानी, 10 से अधिक सचिवों को नहीं मिला वेतन
- News Excellent
- September 24, 2025
- 0
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी आदेशों की लगातार अवहेलना करने वाले एक पंचायत सचिव पर मेहरबानी दिखाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया […]
पूंजी निवेश के लिए देश का मॉडल स्टेट बना मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में प्राप्त हुए 12 हजार 508 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव
- News Excellent
- September 4, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब बदलते दौर के साथी हैं। उम्मीदों और अवसरों का विराट क्षितिज हमारे सामने है। […]
मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा : मुख्यमंत्री
- News Excellent
- February 9, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य […]