रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 के तहत आज तीसरे दिन रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत डॉक्टर खूब चंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए जा रहे शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, वार्ड पार्षद दुर्गा यादराम साहू, ममता सोनू तिवारी, जोन 5 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों की उपस्थिति में किया. रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे ने सुशासन तिहार के शिविरों में मांगें और जन समस्यायें लेकर पहुंच रहे आमजनों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में आमजनों से प्राप्त सभी मांगों और जन शिकायतों पर शत- प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. निर्देशित किया गया कि सुशासन तिहार शिविर में आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों में सफाई, पेयजल और सड़क बत्ती से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं पर प्राप्त आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये. प्रथम चरण में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में आमजनों से जन शिकायतें, मांगें और जनसमस्याएं आवेदन लेकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक दर्ज की जा रही हैँ.
Related Posts
शंकालु प्रवृत्ति छोड़ने पर ही श्रद्धा जागृत होगी : मनीष सागर जी महाराज
- News Excellent
- August 3, 2025
- 0
रायपुर। टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में शनिवार को चातुर्मासिक प्रचवनमाला में परम पूज्य उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने कहा कि […]
अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच: मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- June 6, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दवाइयों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित […]
कार्यक्रम में आदरणीय महोदयों द्वारा ग्राम वासियों को मुख्यतः सोशल सिक्यूरिटी स्कीम, जनसुरक्षा PMJJBY/PMSBY, Re-kyc,वित्तीय साक्षरता, साइबर फ्रॉड,Money Mule आदि की महत्वता के संबंध में जानकारी दी गई l
- News Excellent
- September 5, 2025
- 0
दिनांक 03/09/2025 को हमारे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय की शाखा बड़े डोंगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदागांव में *Saturation camp का आयोजन भारतीय […]