रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 के तहत आज तीसरे दिन रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत डॉक्टर खूब चंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए जा रहे शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, वार्ड पार्षद दुर्गा यादराम साहू, ममता सोनू तिवारी, जोन 5 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों की उपस्थिति में किया. रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे ने सुशासन तिहार के शिविरों में मांगें और जन समस्यायें लेकर पहुंच रहे आमजनों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में आमजनों से प्राप्त सभी मांगों और जन शिकायतों पर शत- प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. निर्देशित किया गया कि सुशासन तिहार शिविर में आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों में सफाई, पेयजल और सड़क बत्ती से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं पर प्राप्त आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये. प्रथम चरण में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में आमजनों से जन शिकायतें, मांगें और जनसमस्याएं आवेदन लेकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक दर्ज की जा रही हैँ.
Related Posts
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की बिक्री, फर्जी आधारकार्ड बनाने वाला साइबर कैफे संचालक पुलिस के गिरफ्त में
- News Excellent
- July 10, 2025
- 0
बिलासपुर। प्रार्थी प्रकाष दुबे पिता स्व. भैयालाल दुबे निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पैतृक […]
शासकीय सेवा में रहकर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन ना कर सके और किसी भी महिला को प्रताड़ित करने का दुस्साहस ना करे: आयोग
- News Excellent
- March 21, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, ओजस्वी मण्डावी एवं दीपिका शोरी ने आज छत्तीसगढ़ राज्य […]
मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, रोशनी से आलोकित हुआ मुख्यमंत्री निवास
- News Excellent
- August 15, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता […]