रायपुर के नाहटा क्लासेस के विद्यार्थी लक्ष्य मालू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। CA इंटरमीडिएट जैसी विश्व की कठिनतम परीक्षाओं में से एक में लक्ष्य ने ऑल इंडिया रैंक 17 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर और संस्थान का नाम रोशन किया है।
लक्ष्य की यह सफलता एक दिन की नहीं, बल्कि 11th से शुरू हुई एक मजबूत नींव का परिणाम है। लक्ष्य ने 11th में ही सही निर्णय लेते हुए, कॉमर्स के फाउंडेशन को मजबूत करने के लिए नाहटा क्लासेस ज्वाइन किया था।
11th में 94% के साथ स्कूल टॉपर रहे लक्ष्य ने 12th में भी नाहटा क्लासेस में ही निरंतरता बनाए रखी और 99% अंकों के साथ स्टेट टॉपर बने।
इसके बाद CA Foundation में भी नाहटा क्लासेस से ही तैयारी कर लक्ष्य ने AIR 8 हासिल की और अब CA INTERMEDIATE में AIR 17 लाकर अपनी सफलता की कहानी को आगे बढ़ाया है।
यही होती है किसी कोचिंग संस्थान की विरासत। जहाँ विद्यार्थी 11th से ही अपना फाउंडेशन मजबूत करता है, तो वही मजबूत आधार उसे 12th, CA फाउंडेशन और CA इंटरमीडिएट जैसी कठिन परीक्षाओं में भी सर्वश्रेष्ठ रैंक दिलाता है।
नाहटा क्लासेस परिवार को अपने होनहार विद्यार्थी लक्ष्य मालू पर गर्व है।