रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत दिनेश मिरानीया की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने समता कालोनी स्थित उनके निवास पहुंचे। मंत्री श्री वर्मा ने मिरानीया के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे छत्तीसगढ़ के भाई दिनेश मिरानिया की दुःखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोकसंतप्त कर दिया है। हम इस घृणित आतंकी कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हैं। इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।
Related Posts
रायपुर रेल मंडल के 11 स्टेशनों में 19 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा
- News Excellent
- March 12, 2025
- 0
रायपुर। डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देने तथा यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें, इसी […]
CII 28–29 जुऱाई को रायऩुर में ग्रीन स्टीऱ और माइननंग सनमट 2025 का आयोजन करेगा I
- News Excellent
- July 25, 2025
- 0
रायपुर । 25 जुलाई 2025: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) 28-29 जुलाई 2025 को नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट के […]
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : मुख्यमंत्री
- News Excellent
- April 27, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अघरिया समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। उन्होंने […]