रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत दिनेश मिरानीया की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने समता कालोनी स्थित उनके निवास पहुंचे। मंत्री श्री वर्मा ने मिरानीया के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे छत्तीसगढ़ के भाई दिनेश मिरानिया की दुःखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोकसंतप्त कर दिया है। हम इस घृणित आतंकी कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हैं। इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।
Related Posts
गोंदिया आरओआर परियोजना: रेलवे यातायात में बड़ा बदलाव, ट्रेन समयपालन में होगा सुधार
- News Excellent
- February 8, 2025
- 0
बिलासपुर।भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी गोंदिया आरओआर (रेलवे ओवर रेल) परियोजना, जो राजनांदगांव-नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है, जिस पर तीव्र गति से कार्य […]
सिलेण्डर और चावल चोर पकड़ा गया
- News Excellent
- April 10, 2025
- 0
बिलासपुर। प्रार्थी मीना सिंह ठाकूर निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.04.2025 से 08.04.2025 के दरमियानी राहूल सिंह […]
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा नया शक्ति संपन्न भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- News Excellent
- May 16, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बदलते दौर के भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया […]