मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित कर दी है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम करुण नायर को मिला और उन्होंने इसके लिए टीम में जगह दी गई है। भारत ए टीम को इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेलने उतरेगी। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये दो मुकाबले कैंटरबरी और नॉर्थम्पटन में खेले जाएंगे। इस दौरे का अंत भारत की सीनियर टीम के खिलाफ मैच के साथ होगा। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला मुकाबला 30 मई से दो जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला छह से नौ जून तक नॉर्थम्पटन में होगा। इसके बाद टीम 13 से 16 जून तक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।
Related Posts
नशे के सौदागरो पर प्रहार : 2 अंतराज्यीय गांजा तस्करो से 284 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद
- News Excellent
- July 19, 2025
- 0
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे बिलासपुर पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. को […]
तहसील कार्यालय नये पते में नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट
- News Excellent
- January 22, 2025
- 0
तहसील कार्यालय नये पते में नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट। रायपुर अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के ही पीछे पुराना नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट […]
ट्राई का नाम लेकर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें
- News Excellent
- April 7, 2025
- 0
दिल्ली। हाल के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि धोखेबाज लोग खुद को टीआरएआई अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को टेलीफोन कॉल या संदेश […]