मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित कर दी है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम करुण नायर को मिला और उन्होंने इसके लिए टीम में जगह दी गई है। भारत ए टीम को इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेलने उतरेगी। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये दो मुकाबले कैंटरबरी और नॉर्थम्पटन में खेले जाएंगे। इस दौरे का अंत भारत की सीनियर टीम के खिलाफ मैच के साथ होगा। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला मुकाबला 30 मई से दो जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला छह से नौ जून तक नॉर्थम्पटन में होगा। इसके बाद टीम 13 से 16 जून तक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।
Related Posts
अवैध गैस सिलेन्डर रिफिलिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- News Excellent
- June 6, 2025
- 0
बिलासपुर। मुखबीर से सूचना मिला कि आर्या गैस रिपेयरिंग दुकान एवं पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग दुकान के संचालकों द्वारा अवैध रूप से अपने-अपने दुकान में […]
भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास
- News Excellent
- September 16, 2025
- 0
अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय बास्केटबॉल टीम […]
करोल नवरोकी पोलैंड के राष्ट्रपति चुने गये
- News Excellent
- June 2, 2025
- 0
वारसॉ। पोलैड की विपक्षी लॉ एंड जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार करोल नवरोकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गये हैं। श्री नवरोकी को 50.89 प्रतिशत मत […]