रायपुर। विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर नगर निगम द्वारा ‘रील में स्वच्छता का फील’ जिंगल रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ ही नेशनल कैमरा डे के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छ एवं सुंदर रायपुर’ थीम पर ‘स्वच्छता स्नैपशॉट’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। रील प्रतियोगिता में नागरिक रायपुर की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़ी जिंगल रील का वीडियो गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4kGrOGS पर 23 जून तक भेज सकेंगे। श्रेष्ठ वीडियो को स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को निगम द्वारा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नागरिक रायपुर की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़े फोटो गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4kWv7dj पर 25 जून तक भेज सकेंगे। श्रेष्ठ फोटो को स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को निगम द्वारा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
Related Posts
तमन्ना भाटिया रायपुर में बिखेरेगी जलवा, कई नामचीन सितारे आ रहे
- News Excellent
- February 3, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रहा है। स्पर्धा के रंगारंग […]
छत्तीसगढ़ में नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं : साय
- News Excellent
- March 2, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और […]
रायपुर में अवैध शराब के कई ठिकानों पर दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार
- News Excellent
- May 16, 2025
- 0
रायपुर। आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्यामलाल […]