रायपुर। विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर नगर निगम द्वारा ‘रील में स्वच्छता का फील’ जिंगल रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ ही नेशनल कैमरा डे के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छ एवं सुंदर रायपुर’ थीम पर ‘स्वच्छता स्नैपशॉट’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। रील प्रतियोगिता में नागरिक रायपुर की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़ी जिंगल रील का वीडियो गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4kGrOGS पर 23 जून तक भेज सकेंगे। श्रेष्ठ वीडियो को स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को निगम द्वारा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नागरिक रायपुर की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़े फोटो गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4kWv7dj पर 25 जून तक भेज सकेंगे। श्रेष्ठ फोटो को स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को निगम द्वारा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
Related Posts
मुख्यमंत्री साय ने किया सहकारिता विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
- News Excellent
- March 2, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री […]
बीरपुर में निर्विरोध चुने गए पंच-सरपंच
- News Excellent
- February 7, 2025
- 0
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के विधानसभा भटगांव में स्थित ग्राम बीरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच समेत सभी वार्डों में पंचों का चयन किया गया […]
प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छ भारत मिशन की संकल्पना छत्तीसगढ़ में हो रही है साकार: मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- January 11, 2025
- 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत जिस उद्देश्य के साथ की थी, वह छत्तीसगढ़ में अब साकार हो रहा […]