उत्तराखंड। चमोली जनपद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे उमट्टा में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बाधित है तो ज्योतिर्मठ क्षेत्र में 66 केवी की विद्युत लाइन पर फाल्ट आने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई रात से ही ठप पड़ी है। उधर, भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है। फाल्ट को ढूंढा जा रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर सुबह नंदप्रयाग के पर्थाडीप में करीब एक घंटे तक मलबा आने से हाईवे बाधित रहा। मार्ग अब खुल गया है। उमट्टा में मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है।
Related Posts
छत्तीसगढ़ में मलेरिया के खिलाफ निर्णायक बढ़त — 61.8% बिना लक्षण वाले मरीज समय पर पहचाने गए
- News Excellent
- July 16, 2025
- 0
रायपुर 16 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान (12वां चरण) की अब तक की प्रगति से स्पष्ट है कि राज्य शासन की […]
मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने की मुलाकात
- News Excellent
- June 30, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट […]
एमएमआई नारायणा हेल्थ हॉस्पिटल ने “किडनी क्विज़ बैटल 3.0” के साथ किडनी स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई
- News Excellent
- April 8, 2025
- 0
रायपुर – एमएमआई नारायणा हेल्थ हॉस्पिटल, जो लोगों की सेहत के लिए काम करने वाला एक बड़ा अस्पताल है, ने हाल ही में “किडनी क्विज़ […]