उत्तराखंड। चमोली जनपद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे उमट्टा में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बाधित है तो ज्योतिर्मठ क्षेत्र में 66 केवी की विद्युत लाइन पर फाल्ट आने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई रात से ही ठप पड़ी है। उधर, भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है। फाल्ट को ढूंढा जा रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर सुबह नंदप्रयाग के पर्थाडीप में करीब एक घंटे तक मलबा आने से हाईवे बाधित रहा। मार्ग अब खुल गया है। उमट्टा में मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है।
Related Posts
छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर, अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित
- News Excellent
- July 26, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ […]
सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ, बाल आयोग के स्थापना दिवस पर पुलिस जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं सम्मानित
- News Excellent
- June 17, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति […]
इतिहास में जनजातीय नायकों को मिलेगा उचित स्थान: CM साय; रायपुर में भव्य ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की तैयारी
- News Excellent
- October 8, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजन को लेकर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री […]