रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts
छत्तीसगढ़: बिजली बिल बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, GPS तकनीक से कटेंगे 4,000 कमर्शियल कनेक्शन
- News Excellent
- November 17, 2025
- 0
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने बिजली बिल की बकाया वसूली के लिए अब एक ‘स्मार्ट’ रणनीति अपनाई है। कंपनी ने बकायेदारों से पैसे […]
छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी मामले में आईटी की दबिश, यहां कार्रवाई शुरु
- News Excellent
- January 31, 2025
- 0
रायपुर। राज्य में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ आयकर इन्वेस्टिगेशन टीम और करारोपण विभाग की टीम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी […]
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बहनों ने बांधी राखी
- News Excellent
- August 9, 2025
- 0
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल को बहनों ने राखी बांधी। सांसद अग्रवाल ने कहा, रिश्तों की डोर, स्नेह का बंधन और विश्वास की अनंत कहानी, यही […]