गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल

PM-Modi-Tribute-to-Mahatma-Gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गांधी समाधि परिसर में आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया और बापू के विचारों व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

प्रार्थना सभा के दौरान विभिन्न धर्मों के भजनों और प्रार्थनाओं का पाठ किया गया, जो बापू के सर्वधर्म समभाव और शांति के संदेश को रेखांकित करते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बापू से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:

“बापू का हमेशा रहने वाला संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर ले जाता रहे। पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।”

विजय घाट पर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

राजघाट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक ‘विजय घाट’ पहुंचे। वहां उन्होंने शास्त्री जी की जयंती पर उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान व सादगी को नमन किया।

शास्त्री जी को स्मरण करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, जिनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है।”

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों, प्रार्थना सभाओं और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *