स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026: पब्लिक वोटिंग का आयोजन, 25 नवंबर को रायपुर में होगा भव्य सम्मान समारोह

इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन के तहत पसंदीदा क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए पब्लिक वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है।

आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वोटिंग की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई थी। इस प्रक्रिया में लोग अपने पसंदीदा क्रिएटर को वोट देकर उन्हें विजेता बनाने में योगदान दे सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं वोटिंग

वोटिंग के लिए प्रतिभागियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovatecg.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘Vote Now’ विकल्प पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा क्रिएटर कैटेगरी चुननी होगी। फिर अपने पसंदीदा क्रिएटर का नाम सर्च करके दोबारा ‘Vote Now’ पर क्लिक करना होगा। अंत में बुनियादी जानकारी भरकर वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

25 नवंबर को होगा भव्य अवॉर्ड समारोह

इस आयोजन का भव्य सम्मान समारोह 25 नवंबर 2026 को रायपुर के बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का समर्थन करें और इस पहल का हिस्सा बनें। कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 93118 51177 और 88202 64688 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और क्रिएटर कम्युनिटी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *