रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य का पहला स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी पहचान बनाने और उनके कार्यों को सम्मानित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, अवॉर्ड्स के लिए पब्लिक वोटिंग की प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई थी। इसमें लोगों को अपने पसंदीदा क्रिएटर को वोट देने का अवसर दिया गया। वोटिंग के लिए प्रतिभागियों को innovatecg.in वेबसाइट पर जाकर ‘Vote Now’ विकल्प चुनना था। इसके बाद अपनी पसंदीदा कैटेगरी और क्रिएटर का नाम चुनकर वोट प्रक्रिया पूरी करनी थी।
इस भव्य आयोजन का ग्रैंड अवॉर्ड समारोह 25 नवंबर 2026 को रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्रिएटर्स वर्कशॉप, अवॉर्ड्स और 10 लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस अवॉर्ड समारोह में कुल 16 अवॉर्ड्स और 46 सब-कैटेगरी रखी गई हैं। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के डिजिटल टैलेंट, सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को एक बड़ा मंच प्रदान करना है।
यह आयोजन प्रदेश में डिजिटल क्रिएटिविटी और सोशल मीडिया के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।