ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई. घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी. हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि नाबालिग का शरीर 70% जल चुका है, और इलाज चल रहा है. उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी.लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया है. उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की. उन्होंने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है.
Related Posts
महादेव की तर्ज पर डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
- News Excellent
- January 16, 2025
- 0
अंबिकापुर। महादेव सट्टा एप की तर्ज पर अंबिकापुर में चल रहे डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश सरगुजा पुलिस ने किया है। मामले में शहर के […]
भीषण सड़क हादसा : कार से जाते समय हादसे में बीजेपी नेत्री के बेटी ने तोड़ा दम
- News Excellent
- March 15, 2025
- 0
दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में भिलाई के बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई […]
केंद्र की अपील बीआईएस प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करें नागरिक
- News Excellent
- July 6, 2025
- 0
दिल्ली भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने देश भर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल बीआईएस-प्रमाणित […]