ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई. घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी. हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि नाबालिग का शरीर 70% जल चुका है, और इलाज चल रहा है. उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी.लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया है. उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की. उन्होंने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है.
Related Posts
सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन मामला: 1.68 लाख छात्रों की किस्मत पर 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
- News Excellent
- August 21, 2026
- 0
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट आगामी […]
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- News Excellent
- August 2, 2025
- 0
नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस […]
रतन टाटा की निवेश कंपनी RNT Associates से मेहली मिस्त्री का इस्तीफा, स्टार्टअप निवेश पर टिकीं निगाहें
- News Excellent
- July 2, 2026
- 0
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के लंबे समय तक करीबी सहयोगी रहे मेहली मिस्त्री ने RNT Associates Pvt. Ltd. के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया […]