14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तहलका, 13 पारियों में सर्वाधिक छक्के जड़कर तोड़ा मैक्सवेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी

भारतीय क्रिकेट जगत को एक नया ‘सिक्सर किंग’ मिल गया है। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल की पिच पर कदम रखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है।

मैक्सवेल और पूरन को पछाड़ा वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल की शुरुआती 13 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पावर-हिटर ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। मैक्सवेल ने अपनी शुरुआती 13 पारियों में 33 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव के नाम अब 44 छक्के दर्ज हो चुके हैं। इस सूची में निकोलस पूरन और जैक फ्रेजर मैकगर्क (दोनों 30 छक्के) जैसे नाम भी वैभव से काफी पीछे छूट गए हैं।

तूफानी स्ट्राइक रेट का नया कीर्तिमान वैभव केवल छक्के ही नहीं लगा रहे, बल्कि उनका रन बनाने का अंदाज भी बेहद निराला है। शुरुआती 13 पारियों के बाद सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के मामले में भी वह अब नंबर-1 पायदान पर काबिज हो गए हैं। वैभव ने 220.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो निकोलस पूरन (211 स्ट्राइक रेट) के रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा है।

अब तक का शानदार सफर वैभव ने साल 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन के 7 मैचों में ही उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था। वर्तमान सीजन (IPL 2026) में भी उनकी फॉर्म जारी है। उनके करियर आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • कुल पारियां: 13
  • कुल रन: 498
  • शतक/अर्धशतक: 1 शतक, 3 अर्धशतक
  • कुल छक्के: 44
  • कुल चौके: 42

केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में भी वैभव ने मात्र 28 गेंदों पर 46 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। भले ही वह अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इन दो छक्कों की मदद से उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतनी कम उम्र में विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ इस तरह की निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस युवा खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता रहे हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *