रायगढ़.: जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. खरसिया में अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लाखों का अवैध मदिरा बरामद किया गया है. आरोपियों ने तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश राज्य के नंबर प्लेट वाले कंटेर वाहन का इस्तेमाल किया था. जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 49 पर सक्ती की तरफ से एक कंटेनर वाहन (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा. पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारा तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी. दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद अजीम और सुमित चौधरी बताया.
Related Posts
मां ने नवजात को अस्पताल में छोड़ा, 26 दिन बाद चाइल्ड लाइन को सौंपा गया शिशु
- News Excellent
- September 14, 2025
- 0
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में जन्मे एक नवजात को उसकी मां अस्पताल में ही छोड़कर चली गई। करीब 26 दिन तक अस्पताल प्रशासन ने […]
प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छ भारत मिशन की संकल्पना छत्तीसगढ़ में हो रही है साकार: मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- January 11, 2025
- 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत जिस उद्देश्य के साथ की थी, वह छत्तीसगढ़ में अब साकार हो रहा […]
अमृत भारत ट्रेन: आम से खास बनी आम आदमी की रेल यात्रा
- News Excellent
- July 17, 2025
- 0
एक मध्यमवर्गीय परिवार या उसका कोई एक सदस्य जब रेल यात्रा पर निकलता है तो उसके साथ सिर्फ एक बैग नहीं होता— बल्कि उसके साथ […]