रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में चाइनीज मांझा के कथित विक्रय की शिकायत पर रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार लगातार दूसरे दिन नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जारी रही. नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन के तहत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड नम्बर 45 के गोलबाजार क्षेत्र में जोन सहायक राजस्व अधिकारी मान्कुराम धीवर के नेतृत्व में अभियान चलाकर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान दो पतंग दुकानों को सीलबन्द कर दिया गया, जबकि उमदा फटाका दुकान के संचालक द्वारा दुकान में अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं रखे जाने पर जुर्माना किया गया.मेसर्स सिटी मोबाइल दुकान के संचालक पर निगम का अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माना किया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और सभी पतंग दुकानदारों को दुकान में चाइनीज मांझा कदापि नहीं रखने की कड़ी हिदायत दी गयी.अभियान सतत जारी रहेगा.
Related Posts
ट्रेलर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत
- News Excellent
- January 3, 2025
- 0
रायपुर. तेज रफ्तार वाहनों का कहर नए साल में जारी है. एक तरफ जहां बलौदाबाजार जिले में तेज रफ्तार ट्रक घर में घुस गया. वहीं दूसरी […]
बीकानेर हाउस में तीजोत्सव में परंपरागत राजस्थानी व्यंजन रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र
- News Excellent
- July 22, 2025
- 0
जयपुर। दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में 23 जुलाई से शुरू हो रहे तीजोत्सव और हस्तशिल्प मेले में परंपरागत राजस्थानी व्यंजनों की उपलब्धता राजधानी वासियों के […]
रायपुर में देह व्यापार का गोरखाधंधा, मकान में छापेमारी, दलाल समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार
- News Excellent
- June 1, 2025
- 0
रायपुर से देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में […]