रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में चाइनीज मांझा के कथित विक्रय की शिकायत पर रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार लगातार दूसरे दिन नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जारी रही. नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन के तहत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड नम्बर 45 के गोलबाजार क्षेत्र में जोन सहायक राजस्व अधिकारी मान्कुराम धीवर के नेतृत्व में अभियान चलाकर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान दो पतंग दुकानों को सीलबन्द कर दिया गया, जबकि उमदा फटाका दुकान के संचालक द्वारा दुकान में अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं रखे जाने पर जुर्माना किया गया.मेसर्स सिटी मोबाइल दुकान के संचालक पर निगम का अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माना किया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और सभी पतंग दुकानदारों को दुकान में चाइनीज मांझा कदापि नहीं रखने की कड़ी हिदायत दी गयी.अभियान सतत जारी रहेगा.
Related Posts
इंदौर में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, 12 घायल
- News Excellent
- September 23, 2025
- 0
इंदौर। शहर के जवाहर मार्ग स्थित गोष्टी मोहल्ले में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मेन रोड से दो मकान छोड़कर स्थित एक तीन […]
AI अब गाँवों में सीख रहा है’: क्यों भारत ने अपने ग्रामीण इलाकों को बनाया है Artificial Intelligence की नई प्रयोगशाला
- News Excellent
- October 14, 2025
- 0
दिल्ली से लेकर देवास, और मुंबई से मिर्जापुर तक, एक क्रांति खामोशी से फैल रही है। इसे न कोई बैनर चाहिए, न विज्ञापन। यह क्रांति […]
नासा के ‘स्विफ्ट’ टेलीस्कोप पर मंडराया संकट: रेस्क्यू स्पेसक्राफ्ट खराब, पृथ्वी के वायुमंडल में गिरने का खतरा
- News Excellent
- July 30, 2026
- 0
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के प्रसिद्ध स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप (Swift Space Telescope) को सुरक्षित रखने के लिए शुरू किया गया रेस्क्यू मिशन एक बड़ी […]