जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ पुलिस ने 6 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि शराब में जहर मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई थी। बदले की आग में झुलस रहे आरोपी रामगोपाल खूंटे ने शराब में जहर मिलाया था। सुंदर लाल कुर्रे को मारने के लिए शराब में जहर मिलाया गया था और आरोपी को हिरासत ले लेकर पूछताछ की। आरोपी ने सुंदर लाल के द्वारा उस शराब को पीने से इनकार करने की जानकारी दी और पास में बैठे सीता राम खूंटे और रोहित तेंदुलकर को जहरीला शराब देना और उसके पीने से मौत होना पाया पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देख हुए नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से मृतकों की किसी से दुश्मनी के विषय में पूछताछ की। गहन पूछताछ में पुलिस को खास जानकारी मिली और गांव के ही राम गोपाल खूंटे को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने कहा कि वह सुंदर लाल को मारना चाहता था और इसके लिए उसने शराब में जहर मिलाया था लेकिन उसे सुंदर लाल के बजाय सीताराम और रोहित ने पी लिया।
Related Posts
भारतीय रेल का नया कीर्तिमान, बीते वित्त वर्ष में बनाए 7,134 कोच
- News Excellent
- April 4, 2025
- 0
2014 से 2024 के बीच कोच उत्पादन का आंकड़ा 54,809 पहुंचा आम आदमी का ध्यान रखकर नॉन एसी कोचों के उत्पादन में वृद्धि कोच निर्माण […]
दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में सीएम साय ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
- News Excellent
- March 8, 2025
- 0
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी […]
निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने इन निर्णयों के अनुसार करेगा कार्रवाई
- News Excellent
- March 19, 2025
- 0
दिल्ली। देश के निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के […]