जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ पुलिस ने 6 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि शराब में जहर मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई थी। बदले की आग में झुलस रहे आरोपी रामगोपाल खूंटे ने शराब में जहर मिलाया था। सुंदर लाल कुर्रे को मारने के लिए शराब में जहर मिलाया गया था और आरोपी को हिरासत ले लेकर पूछताछ की। आरोपी ने सुंदर लाल के द्वारा उस शराब को पीने से इनकार करने की जानकारी दी और पास में बैठे सीता राम खूंटे और रोहित तेंदुलकर को जहरीला शराब देना और उसके पीने से मौत होना पाया पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देख हुए नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से मृतकों की किसी से दुश्मनी के विषय में पूछताछ की। गहन पूछताछ में पुलिस को खास जानकारी मिली और गांव के ही राम गोपाल खूंटे को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने कहा कि वह सुंदर लाल को मारना चाहता था और इसके लिए उसने शराब में जहर मिलाया था लेकिन उसे सुंदर लाल के बजाय सीताराम और रोहित ने पी लिया।
Related Posts
सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
- News Excellent
- April 18, 2025
- 0
सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के […]
नए साल में खिलाड़ियों को तोहफा, टेनिस और हॉकी अकादमी की मंजूरी
- News Excellent
- January 8, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों […]
एसएसपी के सख्त निर्देश : क्लब, पब और बारों में युवतियों को फ्री में शराब परोसने पर मनाही
- News Excellent
- June 7, 2025
- 0
रायपुर. राजधानी रायपुर के नाइट क्लब्स अब महिलाओं के लिए फ्री एंट्री और फ्री शराब (शॉट्स) की सुविधा नहीं देंगे. शहर में बढ़ते पार्टी कल्चर […]