रायपुर। आज अपरान्ह 3 बजे जैसे ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु आदर्श निर्वाचन आचार संहिता प्रभावशील की गयी. नगर निगम रायपुर मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और सभी 10 जोनों के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाईन के अनुसार सम्पति विरुपण की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कर दी है. कुछ घंटों में लगभग 5000 से अधिक बैनरों, पोस्टरों को हटाने की कार्यवाही की गयी. यह कार्यवाही निर्देशानुसार निरन्तर जारी है. विज्ञापन होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है और लोकार्पण शिलालेखों को ढँकने की कार्यवाही सभी जोनों एवं वार्डों में की जा रही है. सम्पति विरुपण की कार्यवाही और सतत निरंतर मॉनिटरिंग का प्रशासनिक दायित्व नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा और उप अभियंता नगर निवेश विभाग नीतीश झा द्वारा निर्वहन किया जा रहा है.रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक और नगर निगम आयुक्त ने नगरीय निर्वाचन निर्वाचन 2025 के सन्दर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रभावशील आदर्श निर्वाचन आचरण संहिता की गाइड लाईन का शत – प्रतिशत परिपालन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने नगर निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है.
Related Posts
रेल मंडल प्रबंधक दयानंद ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया
- News Excellent
- August 13, 2025
- 0
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 13 अगस्त को मंडल अस्पताल रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक […]
बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- News Excellent
- August 28, 2025
- 0
रायपुर, 28 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध […]
सड़कों पर वाहन खड़ी करने पर कार्यवाही, कार और बाइक लिफ्टर से किया जा रहा लिफ्ट
- News Excellent
- July 9, 2025
- 0
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में नियमित […]