उत्तराखंड। ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर में हुए हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। वाहन हादसे में लापता नौ लोगों में से एक और शव आज शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। रेस्क्यू दल ने रतूड़ा के पास नदी की की किनारे से शव बरामद किया। रेस्क्यू दल अलकनंदा नदी के दोनों छोर से खोजबीन कर रहा है। हादसे में मरने वाले की संख्या चार हो गई है। तीन लोगों के शव कल ही बरामद कर लिए गए थे। आज मिले शव की पहचान संजय सोनी, राजस्थान के रूप में हुई है। आठ लोग घायल हैं और आठ यात्री लापता हैं। बीते बृहस्पतिवार को देर शाम देहरादून से लौटते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक 31 सीटर बस से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 7:30 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर घोलतीर के समीप बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
- News Excellent
- January 26, 2025
- 0
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और […]
नवरात्रि से प्रारंभ बचत उत्सव का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा : मुख्यमंत्री यादव
- News Excellent
- September 22, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसके माध्यम से […]
बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप, मुख्यमंत्री को सौंपी गई स्वच्छता अवार्ड की ट्राफी
- News Excellent
- July 24, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बदलते दौर का उज्जैन सिर्फ उज्जैन के लिए नहीं बल्कि भारत और पूरे विश्व के लिए […]