उत्तराखंड। ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर में हुए हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। वाहन हादसे में लापता नौ लोगों में से एक और शव आज शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। रेस्क्यू दल ने रतूड़ा के पास नदी की की किनारे से शव बरामद किया। रेस्क्यू दल अलकनंदा नदी के दोनों छोर से खोजबीन कर रहा है। हादसे में मरने वाले की संख्या चार हो गई है। तीन लोगों के शव कल ही बरामद कर लिए गए थे। आज मिले शव की पहचान संजय सोनी, राजस्थान के रूप में हुई है। आठ लोग घायल हैं और आठ यात्री लापता हैं। बीते बृहस्पतिवार को देर शाम देहरादून से लौटते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक 31 सीटर बस से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 7:30 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर घोलतीर के समीप बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।
Related Posts
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बड़ा खुलासा: 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बांग्लादेश भागने की फिराक में थे शूटर!
- News Excellent
- May 7, 2026
- 0
कोलकाता/उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल में भाजपा के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के […]
1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- News Excellent
- August 20, 2026
- 0
नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता और सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष […]
छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : साय
- News Excellent
- August 8, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। […]