रायपुर। दंतेवाड़ा में CM साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रही थी। अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। यह बीते दो साल में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है। विस्फोट इतना भीषण था कि सड़क पर 10 से 12 फीट का गड्ढा हो गया। जिस गाड़ी में जवान सवार थे, उसके परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से 400 मीटर के दायरे में बिखर गए। कुछ हिस्से 30 फीट ऊंचे पेड़ पर जा लटके। जवानों के शव भी क्षति-विक्षत हो गए। बता दें कि दिसंबर में पुलिस ने संयुक्त रूप से अबूझमाड़ में 2 बड़े ऑपरेशन लॉन्च किए थे, जिनमें जवानों को सफलता भी मिली। इसके बाद 3 जनवरी को फिर से बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करते हुए 1 हजार से ज्यादा जवानों को शामिल किया गया था।
Related Posts
मुख्यमंत्री साय 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर
- News Excellent
- January 5, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस […]
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की 625वीं शाखा चंदखुरी का शुभारंभ
- News Excellent
- September 9, 2025
- 0
जिला रायपुर के अंतर्गत भगवान श्री राम के ननिहाल, माता कौशिल्या के जन्मस्थली ग्राम चंदखुरी में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की 625 वीं शाखा चंदखुरी […]
बीजापुर में एक और इनामी नक्सली ढेर
- News Excellent
- June 6, 2025
- 0
बीजापुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक और तेलंगाना स्टेट कमेटी का नक्सल नेता […]