रायपुर। दंतेवाड़ा में CM साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रही थी। अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। यह बीते दो साल में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है। विस्फोट इतना भीषण था कि सड़क पर 10 से 12 फीट का गड्ढा हो गया। जिस गाड़ी में जवान सवार थे, उसके परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से 400 मीटर के दायरे में बिखर गए। कुछ हिस्से 30 फीट ऊंचे पेड़ पर जा लटके। जवानों के शव भी क्षति-विक्षत हो गए। बता दें कि दिसंबर में पुलिस ने संयुक्त रूप से अबूझमाड़ में 2 बड़े ऑपरेशन लॉन्च किए थे, जिनमें जवानों को सफलता भी मिली। इसके बाद 3 जनवरी को फिर से बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करते हुए 1 हजार से ज्यादा जवानों को शामिल किया गया था।
Related Posts
छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, औषधि प्रतिष्ठानों में निरीक्षण जारी
- News Excellent
- August 19, 2025
- 0
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रावधानों के उल्लंघन […]
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, PWD और NHAI को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
- News Excellent
- September 25, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ में सड़कों की खराब हालत पर उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 और एनएच-130 की दयनीय स्थिति के कारण लगातार […]
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव श्री टाटा बाबु राव द्वारा रायपुर स्टेशन पर भारतीय रेलवे मजदूर संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्री संतोष कुमार पटेल जी एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री तिरुमलेश जी का स्वागत
- News Excellent
- March 13, 2025
- 0
रायपुर – दिनांक 12 मार्च 2025 को भारतीय रेलवे मजदूर संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्री संतोष कुमार पटेल जी एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य […]