रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 क्षेत्र अंतर्गत जीई मार्ग में वन्दना ऑटो के समीप सिटी प्लस बार की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान किचन में गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी इस पर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए सिटी प्लस बार के संचालक पर तत्काल 10000 रूपये का जुर्माना किया और नगर निगम को गन्दगी सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
Related Posts
दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम परिवर्तित, अब कहलायेगा प्लेटफार्म नंबर 1ए
- News Excellent
- June 27, 2025
- 0
रायपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म नंबर 1ए (1A) […]
योग के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और ऐप्स शेयर, करें चेक
- News Excellent
- June 18, 2025
- 0
यहाँ Mio Ayush द्वारा विकसित कुछ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और ऐप्स दिए गए हैं, जिनका उपयोग किया जा सकता है: a) नमस्ते योग ऐप: यह एक […]
घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मी व राहगीरों को वाहन ने कुचला, 1 की मौत, 4 गंभीर
- News Excellent
- April 30, 2025
- 0
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास घायलों की […]