रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 क्षेत्र अंतर्गत जीई मार्ग में वन्दना ऑटो के समीप सिटी प्लस बार की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान किचन में गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी इस पर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए सिटी प्लस बार के संचालक पर तत्काल 10000 रूपये का जुर्माना किया और नगर निगम को गन्दगी सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
Related Posts
छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, डॉ. रमन सिंह एवं साय करेंगे शिविर का शुभारंभ
- News Excellent
- March 17, 2025
- 0
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 […]
छत्तीसगढ़ में तैयार हो रहा सड़कों का मजबूत नेटवर्क, 18215 करोड़ रुपये लागत की 37 सड़क परियोजनाओं पर चल रहा काम
- News Excellent
- July 21, 2025
- 0
रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे हो रहें तैयार रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय […]
कोरिया में विज्ञान का उत्सव-मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम ने रचा इतिहास
- News Excellent
- May 11, 2025
- 0
रायपुर.विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ावा देने हेतु कोरिया जिले में पहली बार एक ऐतिहासिक पहल की गई। जिला प्रशासन कोरिया, […]