रायपुर। आज लगातार चौथे दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया है . आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार चौथे दिन डीएसपी सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस , सहायक अभियंता नरेश साहू , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रंजीत बारवा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर रायपुर में तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 20 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र से हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात सुगम देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का जनहितकारी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.
Related Posts
टेस्ला की भारत में एंट्री: नई भर्तियों और ईवी नीति से जुड़े संकेत
- News Excellent
- February 20, 2025
- 0
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं, जिससे देश में उसकी संभावित एंट्री को लेकर […]
संचार साथी मोबाइल ऐप के डाउनलोड की संख्या लॉन्च के लगभग 6 महीने में 50 लाख के पार
- News Excellent
- August 10, 2025
- 0
दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की संचार साथी पहल ने दूरसंचार सुरक्षा बढ़ाने और नागरिकों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। लॉन्च के बाद […]
बकरी पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार
- News Excellent
- May 3, 2025
- 0
रायपुर। किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक आय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गरीब किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से बकरी पालन को […]