बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में 22वां स्थान हासिल कर पहली बार भारतीय कलाकार के रूप में इतिहास रच दिया है। यह भारतीय संगीत के लिए गर्व का पल है। इस लिस्ट में पोस्ट मेलोन, ब्रूनो मार्स और बेयोंसे जैसे कई बड़े पॉप स्टार्स का नाम शामिल है। हिमेश का यह मुकाम उनकी 20 साल से ज्यादा की मेहनत और लोकप्रियता का सबूत है। उनके गाने आज भी दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में बिली इलिश, एड शीरन और लेडी गागा जैसे सितारों के साथ उनका नाम भारतीय पॉप संस्कृति की बढ़ती वैश्विक पहचान को दिखाता है। ब्लूमबर्ग की इस रैंकिंग के लिए 1.2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर के प्रशंसकों ने वीवर्स प्लेटफॉर्म पर वोट देकर चुना कि कौन इस सूची में रहेगा। हिमेश की इस उपलब्धि पर उन्हें इंस्टाग्राम पर ढेर सारी बधाइयां मिलीं।
Related Posts
राजामौली की कहानी फिर से छाने को है तैयार, बाहुबली: द एपिक का पोस्टर आउट
- News Excellent
- August 12, 2025
- 0
मुंबई। एस.एस. राजामौली ने भारत को अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर दिया है, वो है बाहुबली फ्रैंचाइज़ी। इसने पूरे देश में एक नई लहर […]
दिलजीत दोसांझ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन, सफलता का श्रेय इम्तियाज अली को दिया
- News Excellent
- September 26, 2025
- 0
मुंबई। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में शानदार अभिनय के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। […]
विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा
- News Excellent
- July 23, 2025
- 0
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म किंगडम के दिलचस्प टीजर ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया था. अब बारी है फिल्म के ट्रेलर की. […]