बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में 22वां स्थान हासिल कर पहली बार भारतीय कलाकार के रूप में इतिहास रच दिया है। यह भारतीय संगीत के लिए गर्व का पल है। इस लिस्ट में पोस्ट मेलोन, ब्रूनो मार्स और बेयोंसे जैसे कई बड़े पॉप स्टार्स का नाम शामिल है। हिमेश का यह मुकाम उनकी 20 साल से ज्यादा की मेहनत और लोकप्रियता का सबूत है। उनके गाने आज भी दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में बिली इलिश, एड शीरन और लेडी गागा जैसे सितारों के साथ उनका नाम भारतीय पॉप संस्कृति की बढ़ती वैश्विक पहचान को दिखाता है। ब्लूमबर्ग की इस रैंकिंग के लिए 1.2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर के प्रशंसकों ने वीवर्स प्लेटफॉर्म पर वोट देकर चुना कि कौन इस सूची में रहेगा। हिमेश की इस उपलब्धि पर उन्हें इंस्टाग्राम पर ढेर सारी बधाइयां मिलीं।
Related Posts
सैयारा’ ने रिलीज़ के दो दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
- News Excellent
- July 21, 2025
- 0
मुंबई । 18 जुलाई को रिलीज़ हुई मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने रिलीज़ के दो दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका […]
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द ही टीवी शो पर, शब्बीर अहलूवालिया ने कहीं ये बातें
- News Excellent
- July 14, 2025
- 0
पॉपुलर टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है. उन्होंने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में […]
सैयारा की अब तक 266 करोड़ की कमाई, हरि हर वीर मल्लु की नैया नहीं हुई पार
- News Excellent
- July 30, 2025
- 0
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मोहित सूरी […]