दिल्ली। एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित दूसरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें अस्पताल परिसर में मास्क पहनने का परामर्श दिया गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं। बता दें कि एनसीआर में अब तक नौ संक्रमितों की जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो संक्रमित हैं।
Related Posts
शर्मसार करने वाली घटना : अधेड़ ने मासूम के साथ किया घिनौना हरकत
- News Excellent
- June 15, 2025
- 0
जशपुर जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की मासूम रिश्तेदार […]
ख्वाहिश बिरयानी रेस्टोरेंट एवं सफायर में गन्दगी और दूषित भोजन नाली में बहाये जाने पर चेतावनी देकर 10 हजार जुर्माना
- News Excellent
- January 25, 2025
- 0
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त जनशिकायत पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के स्वास्थ विभाग की […]
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तक, नवा रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक NIELIT केंद्र
- News Excellent
- April 30, 2025
- 0
रायपुर। प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं को डिजिटल कौशल से लैस करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय […]