दिल्ली। एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित दूसरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें अस्पताल परिसर में मास्क पहनने का परामर्श दिया गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं। बता दें कि एनसीआर में अब तक नौ संक्रमितों की जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो संक्रमित हैं।
Related Posts
जंगलों के बीच धरती से प्रकट हुई थीं मां विंध्यवासिनी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्थित है बिलाई माता का चमत्कारिक प्राचीन मंदिर
- News Excellent
- September 25, 2025
- 0
धमतरी (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित बिलाई माता (मां विंध्यवासिनी) का मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और रहस्यमय किंवदंतियों […]
छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- April 27, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में […]
सरगुजा के बतौली में हाथियों का आतंक, कई घरों को गिराए, दहशत में ग्रामीण
- News Excellent
- July 4, 2025
- 0
बतौली। सरगुजा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। यहां से आए दिन हाथियों के उत्पात मचाने की घटना सामने आती रहती है। इसी बीच एक […]