रायपुर। शहर के वीआईपी रोड समेत अन्य इलाकों में विगत शुक्रवार और शनिवार को आबकारी की जिला, संभाग और राज्यस्तरीय टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। होटल , बारों , रेस्टोरेंट के निर्धारित समय बाद तक संचालित होने की शिकायतों पर पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी शिकायत के आधार पर जांच की। शुक्रवार 27/6/2025 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के पांच बारों में छापामार कार्यवाही की जिसमें सूर्या बार के समय पश्चात खुला पाए जाने और होटल ओलिव , सेंट्रल पॉइंट , महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल के रूप में विक्रय करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय प्रकरण कायम किया गया। शनिवार को संभागीय उड़नदस्ता रायपुर द्वारा 6 छापामार कार्यवाहियां की गई। एलोरा , इशिका और सुधा रीजेंसी होटल बारों में पार्सल के रूप में विक्रय पाए जाने और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस मद्यपान करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय और आपराधिक प्रकरण कायम किए गए। जिला रायपुर के आबकारी और पुलिस के दल द्वारा अलग – अलग शनिवार को होटल पुनीत , सेंट्रल पॉइंट , आदित्य , विनार , सवेरा , सालिटायर , मयूरा , सतलज , आर्किड , कोर्टयार्ड मैरियट , कोया , ज़ूक , एल्सव्हेयर , हाइपर क्लब , धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल रेस्टोरेंट की जांच की गई। कोर्टयार्ड मैरिएट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने और समय पश्चात खुला पाए जाने पर विभागीय प्रकरण कायम किया गया।
Related Posts
शिवराज सिंह चौहान अम्बिकापुर में पीएम आवास के हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी
- News Excellent
- May 12, 2025
- 0
रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में […]
मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सहसपुर, लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक, उमड़ी भीड़
- News Excellent
- May 6, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का […]
2 महिला समेत 30 लाख के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
- News Excellent
- August 20, 2025
- 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में सक्रिय दो महिला सहित आठ नक्सलियों […]