रायपुर। शहर के वीआईपी रोड समेत अन्य इलाकों में विगत शुक्रवार और शनिवार को आबकारी की जिला, संभाग और राज्यस्तरीय टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। होटल , बारों , रेस्टोरेंट के निर्धारित समय बाद तक संचालित होने की शिकायतों पर पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी शिकायत के आधार पर जांच की। शुक्रवार 27/6/2025 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के पांच बारों में छापामार कार्यवाही की जिसमें सूर्या बार के समय पश्चात खुला पाए जाने और होटल ओलिव , सेंट्रल पॉइंट , महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल के रूप में विक्रय करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय प्रकरण कायम किया गया। शनिवार को संभागीय उड़नदस्ता रायपुर द्वारा 6 छापामार कार्यवाहियां की गई। एलोरा , इशिका और सुधा रीजेंसी होटल बारों में पार्सल के रूप में विक्रय पाए जाने और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस मद्यपान करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय और आपराधिक प्रकरण कायम किए गए। जिला रायपुर के आबकारी और पुलिस के दल द्वारा अलग – अलग शनिवार को होटल पुनीत , सेंट्रल पॉइंट , आदित्य , विनार , सवेरा , सालिटायर , मयूरा , सतलज , आर्किड , कोर्टयार्ड मैरियट , कोया , ज़ूक , एल्सव्हेयर , हाइपर क्लब , धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल रेस्टोरेंट की जांच की गई। कोर्टयार्ड मैरिएट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने और समय पश्चात खुला पाए जाने पर विभागीय प्रकरण कायम किया गया।
Related Posts
आईजी मिश्रा ने किया पुलिस पेट्रोल पम्प का उद्घाटन
- News Excellent
- March 13, 2025
- 0
बलौदाबाजार। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को जिला मुखयालय बलोदाबाजार मे इंडियन आयल कॉर्पोरेशन का पुलिस पेट्रोल पम्प का फीता […]
मुख्यमंत्री साय पहुंचे शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम, बेलमेटल कलाकृतियों की सराहना की
- News Excellent
- May 30, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं […]
पुरस्कृत होंगे श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले, 561 खेत तालाब बनाकर बालाघाट प्रदेश में प्रथम
- News Excellent
- April 20, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे तीन माह अवधि के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों […]