जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव दुर्गा प्रजापति, सह सचिव दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी प्रिती भंडारकर ने किया।
Related Posts
रायपुर में सकल जैन श्रीसंघ का 2624वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 22 मार्च से, विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे आयोजित
- News Excellent
- March 20, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा 2624वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आदि से वीर तक 22 मार्च से 10 अप्रैल […]
ई रिक्शा की बैट्री चोरी के 3 प्रकरणों में फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
- News Excellent
- February 23, 2025
- 0
बिलासपुर। प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता झड़ीराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी भाठापारा खमतराई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि ई रिक्शा का बैट्री को कोई […]
राजधानी में कैश काउंटर से नकद पार, थाने में केस दर्ज, जांच शुरू
- News Excellent
- March 3, 2025
- 0
रायपुर। प्रार्थी अभिषेक राजपूत ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिवम पब्लिकेशन तात्यापारा चौक आजाद चौक रायपुर में विगत 8 साल […]