उत्तराखंड। चमोली जनपद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे उमट्टा में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बाधित है तो ज्योतिर्मठ क्षेत्र में 66 केवी की विद्युत लाइन पर फाल्ट आने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई रात से ही ठप पड़ी है। उधर, भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है। फाल्ट को ढूंढा जा रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर सुबह नंदप्रयाग के पर्थाडीप में करीब एक घंटे तक मलबा आने से हाईवे बाधित रहा। मार्ग अब खुल गया है। उमट्टा में मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है।
Related Posts
सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू
- News Excellent
- April 8, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज से शुरू हुए राज्य व्यापी “सुशासन तिहार में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए […]
सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मेनटेंस के लिए 57.70 करोड़ रुपए
- News Excellent
- April 16, 2025
- 0
रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के […]
रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष चुनाव रद्द, अब इस तारीख को होगी
- News Excellent
- March 12, 2025
- 0
रायपुर। जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का आज होने निर्वाचन अपरिहार्य कारणों से संशोधित हो गई है, यह अब 20 मार्च को होगी ।