दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर परस्पर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शीर्ष सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।
Related Posts
मुख्यमंत्री साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
- News Excellent
- August 26, 2025
- 0
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी […]
भारतीय डिजिटल भुगतान : भारत में पिछले 6 सालों में हुए ₹12 हजार लाख करोड़ से अधिक के डिजिटल लेनदेन
- News Excellent
- July 29, 2025
- 0
दिल्ली। सरकार देश में डिजिटल भुगतान को अपनाने की दर बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई), फिनटेक, बैंकों […]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया, शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के निरंतर समर्थन को दोहराया
- News Excellent
- August 22, 2025
- 0
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई। नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में […]