दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर परस्पर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शीर्ष सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।
Related Posts
सलमान के घर आये गणेश भगवान, पूरे परिवार के साथ उतारी आरती
- News Excellent
- August 28, 2025
- 0
बुधवार को देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया है. घरों और चौंक चौराहों पर पंड़ालों में भी गणपति […]
मध्यप्रदेश को मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड
- News Excellent
- September 11, 2025
- 0
भोपाल। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह […]
145 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनवॉइस और 43 करोड़ रुपये के कर चोरी का मामला पकड़ा; एक गिरफ्तार
- News Excellent
- August 31, 2025
- 0
दिल्ली। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की बेलगावी जोनल यूनिट ने एक मामला दर्ज कर करीब 145 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनवॉइस (फर्जी चालान) जारी […]