दिल्ली। पूरे देश में नौतपा आज से शुरू हो रहा है। यूपी में इस बार नौतपा पर वैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार समय से पहले मानसून के आगमन की आहट अभी से दिखने लगी है। अरब सागर में बने शक्ति नामक चक्रवात की वजह से नम हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस वजह से इस बार नौतपा में भी आंधी, बारिश, ओले पड़ने के आसार हैं। ऐसे में नाैतपा में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। अमूमन नाैतपा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को पूरे देश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को जिस तरह से अरब सागर की नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आई हैं, उनसे बारिश होने की संभावना और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस महीने के आखिरी दो दिनों में पूर्वी यूपी में तेज बारिश की संभावना दिख रही है। कानपुर-बुंदेखलखंड क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाओं का जोर अधिक रहेगा। ऐसे में बाहर संभलकर निकलने के लिए माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Related Posts
क्रेडा सीईओ ने किया बस्तर संभाग के जिलों में स्थापित सौर संयंत्रों का औचक निरीक्षण
- News Excellent
- August 18, 2025
- 0
रायपुर। जिला कांकेर के ग्राम-आतुरगांव, ठेलकाबोड़ तथा जिला कोण्डागांव के ग्राम-जामगांव-01, कुकड़गरकापाल एवं जिला बस्तर के ग्राम-आड़ावाल, धुड़मारास के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद भारत […]
चिलचिलाती गर्मी में शहर के ट्रैफिक सिग्नल रहेंगे बंद, जानें कितने टाइम होगा बंद
- News Excellent
- April 19, 2025
- 0
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी का प्रभाव लगातार बढते जा रहा है, इस चिलचिलाती धूम में आमजन को दोपहर के समय सिग्नल बन्द होने […]
राज्यपाल रमेन डेका ने माँ गंगा मैय्या की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की
- News Excellent
- April 2, 2025
- 0
राज्यपाल रमेन डेका ने आज बालोद जिले प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला स्थित माँ गंगा मैय्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर […]