दिल्ली। पूरे देश में नौतपा आज से शुरू हो रहा है। यूपी में इस बार नौतपा पर वैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार समय से पहले मानसून के आगमन की आहट अभी से दिखने लगी है। अरब सागर में बने शक्ति नामक चक्रवात की वजह से नम हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस वजह से इस बार नौतपा में भी आंधी, बारिश, ओले पड़ने के आसार हैं। ऐसे में नाैतपा में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। अमूमन नाैतपा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को पूरे देश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को जिस तरह से अरब सागर की नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आई हैं, उनसे बारिश होने की संभावना और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस महीने के आखिरी दो दिनों में पूर्वी यूपी में तेज बारिश की संभावना दिख रही है। कानपुर-बुंदेखलखंड क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाओं का जोर अधिक रहेगा। ऐसे में बाहर संभलकर निकलने के लिए माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Related Posts
सीएम साय समेत कैबिनट पहुंचा प्रयागराज, त्रिवेणी संगम में सभी लगाएंगे आस्था की डुबकी
- News Excellent
- February 13, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमान प्रयागराज एयरपोर्ट से निकले प्रयागराज एयरपोर्ट से 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से निकले प्रयाग […]
सांसद बृजमोहन अग्रवाल FCI की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त
- News Excellent
- May 31, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार की तरफ से नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण […]
सीएम साय लेंगे 18 जून को केबिनेट बैठक, सीएम हाउस में होगी मीटिंग
- News Excellent
- June 16, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून 2025 को सवेरे 10 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय […]